फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

नाबालिग छात्रा लापता, युवक पर भगा ले जाने का आरोप

विज्ञापन
विज्ञापन
नेरचौक (मंडी)। पुलिस थाना बल्ह में एक पिता ने अपनी नाबालिग बेटी के लापता होने की शिकायत दर्ज करवाई है। उन्होंने शक जताया है कि उसकी बेटी को कोई अज्ञात युवक भगाकर ले गया है। पुलिस ने छानबीन शुरू कर दी है। शिकायतकर्ता ने थाना बल्ह में शिकायत दर्ज करवाई है कि उसकी बेटी पढ़ने के लिए संस्थान के निकट ही किराए के कमरे में रहती थी। वह वहां नहीं है। उसने शक जाहिर किया कि कोई युवक उसे भगा कर ले गया है। 19 अगस्त को उनकी बेटी घर से कॉलेज को आई। 23 अगस्त को कॉलेज से उन्हें फोन आया कि उनकी बेटी की अटेंडेंस कम है, इसके बाद से उनकी बेटी का फोन बंद हो गया है। जब उसका पता पाने के लिए उसके क्वार्टर पहुंचे तो स्थानीय लोगों से पता चला कि उसके साथ कोई एक अज्ञात लड़का भी कमरे में उससे मिलने आया था तथा पिछले चार पांच दिनों से वह दोनों लापता हैं। लोगों ने बताया कि उन्हें शक है कि वही अज्ञात युवक उनकी बेटी को बहला फुसलाकर भगा ले गया है। एसएचओ बल्ह राजेश ठाकुर ने बताया कि मामला दर्ज कर छानबीन शुरू कर दी है। ब्यूरो
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें