फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

ट्रक और जीप में टक्कर, एक घायल

विज्ञापन
विज्ञापन
बिलासपुर। शहर में ट्रक और जीप में टक्कर हो गई। इससे जीप सवार एक व्यक्ति घायल हो गया। पुलिस ने जीप चालक के बयान पर ट्रक चालक के खिलाफ मामला दर्ज कर छानबीन शुरू कर दी है।
विज्ञापन


मिली जानकारी के अनुसार संजीव कुमार निवासी मझवाड़ बिलासपुर ने बताया कि जब वह अपनी जीप में सवार होकर स्वारघाट की ओर जा रहा था। जीप में उसके साथ उसका भाई भी था। संजीव ने बताया कि जैसे ही वह बिलासपुर के नजदीक पहुंचा तो पीछे से आ रहे एक ट्रक ने जीप को टक्कर मार दी। इससे जीप में सवार उसके भाई को चोटें आईं। पुलिस ने मौके पर पहुंचकर घटना का जायजा लिया। एसपी बिलासपुर अंजुम आरा ने बताया कि ट्रक व जीप में टक्कर होने से एक व्यक्ति घायल हुआ है। पुलिस मामले की जांच कर रही है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें