फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

लाखों का क्लींकर लेकर जा रहा ट्रक चोरी

विज्ञापन
विज्ञापन
अमर उजाला ब्यूरो
विज्ञापन

बिलासपुर।
बागा से लाखों का क्लींकर लेकर जा रहा ट्रक छड़ोल के पास चोरी हो गया है। चालक ने छड़ोल के पास ट्रक खड़ा किया था। इसके बाद वह घर चला गया था। जब वह सोमवार को लौटकर आया तो ट्रक मौके से गायब था। इसके बाद ट्रक चालक ने इस संबंध में मालिक को सूचना दी। सदर पुलिस ने शिकायत के आधार पर मामला दर्ज कर छानबीन शुरू कर दी है। थाना प्रभारी योगराज चंदेल ने बताया कि पुलिस मामले में छानबीन कर रही है। जानकारी के अनुसार ट्रक मालिक रमेश कुमार ने बताया कि उन्हें चालक जगतराम ने बताया कि वह 8 जुलाई को छड़ोल के पास ट्रक खड़ाकर घर गया था। इसके बाद जब वह सोमवार को लौटकर आया तो उसने ट्रक को अपनी जगह नहीं पाया। इसके बाद उन्होंने इस संबंध में सदर पुलिस थाना में ट्रक चोरी होने का मामला दर्ज करवाया है। चोरी किए गए ट्रक की कीमत करीब पांच लाख रुपये आंकी जा है। इसके अलावा क्लींकर की कीमत भी लाखों में है। पुलिस ने इस संबंध में ट्रक चोरी का मामला दर्ज कर लिया है। थाना प्रभारी योगराज चंदेल ने बताया कि छड़ोल से ट्रक चोरी का मामला सामने आया है। ट्रक बागा से पंजाब की ओर क्लींकर लेकर जा रहा था। इसी दौरान छड़ोल के पास से चोरी हो गया है।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें