फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

दस रुपये की खातिर दुकानदार ने ग्राहक का सिर फाड़ा

विज्ञापन
विज्ञापन

विज्ञापन
बिलासपुर (रामपुर)। छोले भटूरे के दस रुपये के विवाद को लेकर दुकानदार ने करछी मारकर एक ग्राहक का सिर फोड़ दिया। पुलिस ने घायल को अस्पताल भेजकर तीन लोगों के खिलाफ नामजद रिपोर्ट दर्ज की है।
विज्ञापन

नगर के मोहल्ला शीरीमियां निवासी भूरा ने दर्ज कराई रिपोर्ट में कहा है कि उसका पुत्र साजिद सोमवार की सुबह करीब दस बजे नगर के मुख्य चौराहे के पास माठखेड़ा रोड पर लगने वाले छोले भटूरे के ठेेले पर खाना खाने गया था। खाने के दस रुपये को लेकर उसका दुकानदार नन्हें से विवाद हो गया। आरोप है कि नन्हे ने अपने साथी राहुल और कुंदन की मदद से उसे मारापीट और करछी मारकर सिर फोड़ दिया। घायल की चीख पुकार सुनकर मौके पर पहुंचे लोगों ने बीच बचाव कर दिया। पुलिस ने घायल को अस्पताल भेजकर तीनों के खिलाफ नामजद रिपोर्ट दर्ज की है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें