बरमाणा (बिलासपुर)। पुलिस थाना बरमाणा में महिला के साथ छेड़छाड़ करने का मामला दर्ज हुआ है। पुलिस ने महिला की शिकयत पर छानबीन शुरू की दी है। जानकारी के अनुसार बरमाणा थाना में अर्की निवासी एक महिला ने बताया कि वह रास्ते पर जा रही थी। अचानक एक आदमी ने उसका रास्ता रोक लिया। महिला ने आरोप लगाया कि उक्त व्यक्ति ने उसके साथ अभद्र व्यवहार किया। महिला ने बताया कि आरोपी ने उसके कपड़े भी फाड़ डाले। उसके साथ धक्का-मुक्की भी की। शोच मचाकर अपने आपको उसके चुंगल से छुड़वाया। महिला ने बताया कि आरोपी ने जान से मारने की धमकी भी दी। पुलिस ने मामला दर्ज कर छानबीन शुरू कर दी है।