फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

युवती की फर्जी फेसबुक आईडी बनाई,रिपोर्ट

विज्ञापन
विज्ञापन
बिलासपुर। एक युवक ने एक युवती के नाम पर फेसबुक पर फर्जी आईडी बनाकर अश्लील फोटो व वीडियो व मैसेज अपलोड कर दिया। इसके बाद वह व्हाट्सएप पर युवती को मैसेज भेजकर परेशान करने लगा। पुलिस ने युवक के खिलाफ आईटी एक्ट के तहत रिपोर्ट दर्ज की है। मामला नगर से जुड़ा है। नगर निवासी एक कारोबारी ने रिपोर्ट लिखाई है कि एक अज्ञात युवक ने 23 जुलाई 2018 को उसकी पुत्री के नाम से फेसबुक पर फर्जी आईडी बनाकर अपलोड कर दी। आरोप है कि युवक ने उक्त एकांउट में अश्लील फोटो व अश्लील वीडियो अपलोड कर दी। इसके बाद लोग उक्त आईडी पर अश्लील मैसिज भेजने लगे। जिसके कारण उसकी बेटी व पूरा परिवार परेशान हो गया। आरोप है कि युवक उसकी पुत्री के व्हाट्सएप पर मैसेज भेजने लगा। उक्त फोन की आईडी चेक की तो आईडी सेंट्रल अफ्रीका की निकली है। पुलिस ने एसपी के आदेश पर अज्ञात युवक के खिलाफ आईटी एक्ट के तहत रिपोर्ट दर्ज करके जांच शुरु कर दी है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें