फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

दुराचार का आरोपी तीन दिन के पुलिस रिमांड पर भेजा

विज्ञापन
court
विज्ञापन
अमर उजाला ब्यूरो
विज्ञापन

शाहतलाई (बिलासपुर)। छह साल की बच्ची के साथ दुराचार मामले के आरोपी को घुमारवीं न्यायालय ने तीन दिन के पुलिस रिमांड पर भेज दिया है। दुराचार मामले का अभियुक्त तीन दिन तक पुलिस को घर के ही पास छुप कर चकमा दे रहा था लेकिन पुलिस ने शनिवार को आरोपी को उसके परिवार के सदस्यों के सहयोग से पकड़ने में सफलता प्राप्त की थी।
गौरतलब है कि आरोपी जोगिंद्र सिंह पर पुलिस थाना तलाई में छह वर्षीय नाबालिग बच्ची के साथ दुराचार करने का मामला 25 जुलाई को दर्ज हुआ था। बच्ची के परिवारजनों की शिकायत पर मामला दर्ज किया गया था। नाबालिग बच्ची पिछड़ा कोटधार क्षेत्र के एक गांव की है। हिरासत में लिए गए जोगिंदर सिंह पुत्र भजनलाल आयु 36 वर्ष गांव घराण पर झूला झूल रही लड़की को बहला फुसलाकर खेतों ले जाकर दुराचार करने का आरोप लगा हुआ। पुलिस ने पीड़ित परिवारजनों की शिकायत पर जोगिंद्र सिंह के खिलाफ मामला दर्ज किया हुआ हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन

रविवार को पुलिस तलाई की ओर से आरोपी को घुमारवीं कोर्ट नंबर दो के न्यायाधीश के पास पेश कर मामले की गहन छानबीन के लिए रिमांड की गुजारिश की थी।
उधर पुलिस उप अधीक्षक घुमारवीं राजेंद्र जसवाल ने बताया कि हिरासत में लिए गए दुराचार के आरोपी को घुमारवीं न्यायालय में रविवार को पेश किया गया। आरोपी को न्यायालय से तीन दिन का पुलिस रिमांड मिला है। पुलिस मामले की गहनता से छानबीन कर रही है ताकि आरोपी को कड़ी से कड़ी सजा इस अपराध के लिए मिल सके।
 
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें