फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

घुमारवीं में पेड़ से टकराई कार, चालक घायल

विज्ञापन
अमर उजाला - फोटो : amarujala
विज्ञापन
बिलासपुर। पुलिस थाना घुमारवीं के तहत एक कार के पेड़ से टकराने से चालक घायल हो गया। जिसे स्थानीय लोगों ने 108 एंबुलेंस की मदद से घुमारवीं अस्पताल लाया गया। चिकित्सकों ने गंभीर हालत को देखते हुए उसे जिला अस्पताल रेफर कर दिया। पुलिस ने मामला दर्ज कर छानबीन शुरू कर दी है।
विज्ञापन

घायल की पहचान शेर सिंह पुत्र नरपत सिंह गांव दधोल के रूप में हुई है। स्थानीय लोगों के अनुसार शेर सिंह दो वर्ष पूर्व आईपीएच विभाग से बतौर अधिशासी अभियंता सेवानिवृत्त हुआ है। प्रत्यक्षदर्शी राकेश कुमार ने बताया कि छत के पास एक कार पेड़ से टकरा गई। लोगों के सहयोग से उसे सिविल अस्पताल घुमारवीं पहुंचाया गया। डीएसपी घुमारवीं राजेंद्र कुमार जसवाल ने बताया कि पुलिस ने मामला दर्ज कर छानबीन शुरू कर दी है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें