बिलासपुर। पुलिस थाना सदर के तहत जामली के पास क्लींकर से भरा एक ट्रक अनियंत्रित होकर पलट गया। गनीमत रही कि हादसे में चालक को चोटें नहीं आई है।
जानकारी के अनुसार बरमाणा एसीसी सीमेंट फैक्टरी से क्लींकर लेकर जा रहा ट्रक एचपी 24सी-4611 जामली के पास अचानक अनियंत्रित होकर पलट गया।
ट्रक को लागघाट गांव निवासी ड्राइवर चुन्नी लाल चला रहा था जिसे कोई चोट नहीं आई। ट्रक पलटने की जानकारी सदर थाना पुलिस को मिली जिसके बाद सदर थाना पुलिस में तैनात मुख्य आरक्षी निक्का राम ने मौके पर पहुंच कर निरीक्षण किया। एसपी बिलासपुर अंजुम आरा ने बताया कि प्रारंभिक जांच में तकनीकी खराबी दुर्घटना का कारण पाई गई है। फिलहाल पुलिस मामले की जांच कर रही है।