फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

चाचा ससुर ने महिला के साथ की छेड़छाड़

विज्ञापन
विज्ञापन
भराड़ी (बिलासपुर)। क्षेत्र में एक महिला के साथ छेड़छाड़ करने का मामला सामने आया है। छेड़छाड़ करने वाला महिला का चाचा ससुर बताया जा रहा है। महिला की शिकायत पर पुलिस ने मामला दर्ज कर छानबीन शुरू कर दी है। मामले की पुष्टि एसपी बिलासपुर अंजुम आरा ने की है।
विज्ञापन


पुलिस को दिए अपने बयान में महिला ने बताया कि वीरवार शाम को अपने घर पर काम कर रही थी। इसी दौरान व्यक्ति जो उसका चाचा ससुर है घर में आया। आरोपी ने महिला के साथ छेड़छाड़ की। वहीं गंभीर परिणाम भुगतने की धमकी भी दी। भराड़ी थाना में मामला दर्ज कर छानबीन शुरू कर दी है। एसपी बिलासपुर ने बताया कि शिकायत के आधार पर पुलिस ने मामला दर्ज कर लिया है। पुलिस मामले की गंभीरता से छानबीन कर रही है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें