फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

पूर्व सीपीएस के सुरक्षा कर्मी की गाड़ी को शरारती तत्वों ने लगाई आग

विज्ञापन
विज्ञापन
घुमारवीं (बिलासपुर)। पूर्व मुख्य संसदीय सचिव राजेश धर्माणी के सुरक्षा कर्मी रहे बृजलाल की गाड़ी को मंगलवार दोपहर बाद शरारती तत्वों ने आग के हवाले कर दिया। पुलिस ने मामला दर्ज कर जांच शुरू कर दी है।
विज्ञापन

जानकारी अनुसार बृजलाल जिला मुख्यालय में अपनी ड्यूटी पर थे। उनकी कार उनके घर के समीप चुवाड़ी गांव में सड़क किनारे खड़ी थी। जब गाड़ी से आग की लपटें निकलने लगीं तो स्थानीय लोगों ने उनके परिजनों को सूचना दी। ग्रामीणों ने आग पर काबू पाने की कोशिश की, लेकिन तब तक गाड़ी पूरी तरह जल गई थी। बृजलाल के पिता रतन लाल की शिकायत पर घुमारवीं थाना पुलिस ने मामला दर्ज कर छानबीन शुरू कर दी है। डीएसपी घुमारवीं राजेंद्र कुमार जसवाल ने मामले की पुष्टि करते हुए कहा की पुलिस गहनता से छानबीन कर रही है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें