फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

सहायक मैनेजर की मौत मामले में डीसी और एसपी से मिले परिजन

विज्ञापन
विज्ञापन

विज्ञापन
सहायक मैनेजर की मौत मामले में डीसी और एसपी से मिले परिजन
बोले, हत्या नहीं आत्महत्या हुई है, पुलिस नहीं कर रही सही से जांच
अमर उजाला ब्यूरो
घुमारवीं (बिलासपुर)। बिलासपुर के नाले के नौण के समीप संदिग्ध परिस्थितियों में सहायक मैनेजर बृजलाल की मृत्यु के मामले में मंगलवार को स्थानीय लोगों का एक प्रतिनिधिमंडल विधायक राजेंद्र गर्ग की अध्यक्षता में उपायुक्त बिलासपुर तथा पुलिस अधीक्षक से मिला। मृतक के पुत्रों का आरोप है कि पुलिस सही तरीके से जांच नहीं कर रही है। न ही लोगों से पूछताछ कर रही है।
बताते चलें स्वर्गीय बृजलाल राज्य सहकारी बैंक त्रिफालघाट में सहायक मैनेजर के पद पर कार्यरत थे। चार अक्तूबर को वे अचानक गायब हो गए तथा पांच को उनका शव नाले के नौण के समीप मिला था। मृतक के परिजन इस घटना को हत्या का मामला बता रहे हैं। मृतक के पुत्रों सुनील कुमार व अनिल कुमार ने बताया कि उनके पिता की हत्या की गई है। इस हत्या के मामले में कुछ लोगों के नाम उन्होंने पुलिस को बता रखे हैं। मृतक के पुत्रों ने सवाल उठाए कि जब एक होटल में 10 से 15 लोग एकत्रित थे तो आधी रात को उनके पिता को अकेला क्यों छोड़ा गया। आरोप लगाया है कि पुलिस की जांच सही दिशा में नहीं हो रही है। ना ही उनके मोबाइल नंबरों को खंगाला जा रहा है और ना ही इन लोगों से पूछताछ की जा रही है।
विज्ञापन

मृतक के बेटों ने आरोप लगाया कि जिस होटल में उनके पिता तथा अन्य लोग बैठे थे वहां से सीसीटीवी कैमरा क्यों हटा दिए गए। आरोप है कि जिस लड़के के नाम का जिक्र इस पूरी कहानी में लिया जा रहा है वह झूठी कहानी पुलिस के समक्ष पेश कर रहा है।
विज्ञापन

पुलिस अधीक्षक अशोक कुमार ने बताया कि इस मामले की जांच एएसपी को सौंप दी गई है। उन्होंने कहा कि पुलिस निष्पक्षता से इस मामले की जांच में लगी हुई है। मृतक की पोस्टमार्टम रिपोर्ट पुलिस को प्राप्त हो चुकी है, एफएसएल मंडी से रिपोर्ट आना अभी बाकी है। पुलिस इस मामले की संवेदनशीलता को समझते हुए गहनता से छानबीन में जुटी हुई है।
----------------
...खेमराज शर्मा।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें