फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

चरस के साथ रोहतक के पांच युवक गिरफ्तार

विज्ञापन
विज्ञापन
अमर उजाला ब्यूरो
विज्ञापन

बरमाणा (बिलासपुर)। बिलासपुर जिला के तहत आने वाले बरमाणा थाना के तहत आने वाले घाघस पुल पर पुलिस ने वाहनों की चेकिंग के दौरान रोहतक के पांच युवकों को चरस के साथ पकड़ा है। सभी युवकों को पुलिस ने गिरफ्तार कर लिया है। सभी के खिलाफ एनडीपीएस एक्ट के तहत मामला दर्ज कर लिया गया है। पुलिस यह पता लगाने में जुटी है कि युवक चरस कहां से लाए थे।
पुलिस से मिली जानकारी के अनुसार बरमाणा थाना के एसएचओ सुभाष चंद की अगुवाई में टीम ने घाघस पुल के पास नाका लगा रखा था। इसी दौरान पुलिस को मनाली की ओर से एक गाड़ी (एचआर46ई-9122) को चेकिंग के लिए रोका। गाड़ी के अंदर पांच युवक थे। जब पुलिस वाले गाड़ी की चेकिंग लेने लगे तो युवकों के पास चरस मिली। वजन करने पर चरस 31.53 ग्राम निकली। पुलिस ने गाड़ी में सवार अनिक कुमार पुत्र सुरेश कुमार गांव विशालनगर, रोहतक, अनूजवीर पुत्र धर्मवीर गांव बाहू अकबरपुर, रोहतक, विशाल सिंह पुत्र रमेश सिंह गांव खारंती, रोहतक, विक्रम सैनी पुत्र जगदीश सैनी गांव प्रेम नगर, रोहतक, गोविंदा पुत्र कृष्ण हुड्डा मकान नंबर 813/6 विशाल नगर जिला रोहतक को गिरफ्तार कर लिया है। सभी के खिलाफ मामला दर्ज कर आगामी जांच शुरू कर दी है।
विज्ञापन
विज्ञापन

डीएसपी हेडक्वार्टर संजय शर्मा का कहना है कि बरमाणा पुलिस ने चरस के साथ पांच युवकों को गिरफ्तार किया है। पांचों के खिलाफ मामला दर्ज कर आगामी कार्रवाई अमल में लाई जा रही है।
-----------------
 
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें