फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

महिला से घर में घुसकर दुराचार करने का प्रयास

विज्ञापन
विज्ञापन
अमर उजाला ब्यूरो
विज्ञापन

घुमारवीं(बिलासपुर)। पुलिस थाना घुमारवीं के तहत आने वाले एक गांव की रहने वाली 50 साल की महिला ने एक 33 वर्षीय व्यक्ति के खिलाफ जबरन घर में घुसकर उसके साथ दुराचार करने का आरोप लगाया है। घुमारवीं पुलिस ने महिला की शिकायत पर आरोपी के खिलाफ भारतीय दंड संहिता की धारा 452 व 376 के तहत आपराधिक मामला दर्ज कर लिया है।
पुलिस को दी शिकायत में महिला ने कहा है कि वह विधवा औरत है और घुमारवीं के एक विभाग में बतौर बेलदार कार्यरत हैं। पुलिस को दिए बयान में महिला ने कहा कि वह रात लगभग 9 बजे खाना खा कर अपने कमरे में सो गई थी। पीड़िता का कहना है कि उसने अपने कमरे के जाली के दरवाजे में अंदर से कुंडी लगा ली थी। उसका कहना है कि वह घर पर अकेली ही रहती है। पीड़िता ने बताया कि रात लगभग 12 बजे एक व्यक्ति कुंडी को खोलकर उसके कमरे में घुस आया। महिला का कहना है कि जब उसकी नींद खुली तो वह व्यक्ति उसके बिस्तर के पास खड़ा था। पीड़िता का आरोप है कि वह उसके साथ अश्लील हरकतें करने लगा।
विज्ञापन

महिला का आरोप है कि उसने जबरदस्ती उसके साथ शारीरिक संबंध बना लिए और धमकी देने लगा। पीड़िता का कहना है कि उसने अपने आप को आरोपी के चंगुल से छुड़ाया और खेतों की तरफ भाग गई। पीड़िता का कहना है कि लगभग 2 घंटे तक वह खेतों में ही छुपी रही। जब वह वापस घर आई तो आरोपी मौके से फरार हो चुका था। महिला ने पुलिस को बताया कि उसके साथ दुराचार करने वाला व्यक्ति उसी के गांव का था। पुलिस ने त्वरित कार्रवाई करते हुए मामले के आरोपी को गिरफ्तार कर लिया।
विज्ञापन

डीएसपी घुमारवीं राजेंद्र कुमार जसवाल ने घटनास्थल का मौका किया तथा मामले की छानबीन की। उन्होंने बताया कि पीड़िता की शिकायत पर आरोपी के खिलाफ भारतीय दंड संहिता की धारा 452 व 376 के तहत आपराधिक मामला दर्ज करके आरोपी को गिरफ्तार कर लिया है। उन्होंने कहा कि पुलिस मामले की गहनता से छानबीन कर रही है।
-----------------------
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें