फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

ऑनलाइन स्टेट टैक्स वसूली में फर्जीवाड़ा

विज्ञापन
विज्ञापन
स्वारघाट (बिलासपुर)। बाहरी राज्यों से हिमाचल आने वाली टैक्सी वाहनों, पर्यटक बसों से लिए जाने वाले स्टेट टैक्स वसूलने के नाम पर फर्जीवाड़ा चल रहा है। हिमाचल की सीमा पर ऑनलाइन स्टेट टैक्स भरने के नाम पर बूथ खोल बैठे निजी संचालक इस फर्जीवाड़े को अंजाम दे रहे हैं। टैक्स के नाम पर जो रसीदें दी जा रही हैं उनकी कोई भी जानकारी आरटीओ विभाग के पास नहीं है। इसका खुलासा तब हुआ जब किसी पर्यटक ने यह रसीद स्वारघाट स्थित आरटीओ बैरियर पर कर्मचारी को दिखाई। कर्मचारी ने जब रसीद नंबर को अपने कंप्यूटर में डाला तो वहां पर उस नंबर की रसीद नहीं थी। इसके बाद आरटीओ कर्मी ने स्वारघाट थाना में इसकी शिकायत दी। मामला एसपी बिलासपुर के पास पहुंच गया है। इसकी अब जांच होगी।
विज्ञापन

गौरतलब है कि बाहरी राज्यों से हिमाचल आने वाले टैक्सी वाहनों से स्टेट टैक्स वसूला जाता है। पहले आरटीओ के पास ही टैक्स जमा होता था, लेकिन कुछ समय से हिमाचल सरकार के परिवहन विभाग ने ऑनलाइन सुविधा से जोड़ दिया है।
ऑनलाइन टैक्स का भुगतान करने की आड़ में दिल्ली की एक सॉफ्टवेयर कंपनी ने हिमाचल की सीमाओं पर बूथ खोल रखे हैं। टैक्स इतनी चालाकी से लिया जा रहा है कि रसीद निकलते ही पर्यटक वाहन के मालिक के मोबाइल पर मेसेज और बार कोड स्कैनर पर टैक्स की पूरी डिटेल आ जाती है। जब आरटीओ बैरियर स्वारघाट कार्यालय के कर्मचारियों ने निजी बूथों पर भुगतान की गई ऑनलाइन टैक्स रसीदों की जांच की तो पता चला कि निजी बूथ पर लिया जा रहा टैक्स फर्जी है। जब उक्त रसीद को परिवहन विभाग की वेबसाइट पर चेक किया गया तो वहां कुछ भी रिकार्ड नहीं मिला।
विज्ञापन

टैक्स लेने के लिए हालांकि प्रदेश की सीमाओं पर हिमाचल सरकार ने आरटीओ बैरियर खोल रखे हैं। लेकिन, निजी बूथ संचालकों द्वारा काटा जा रहा टैक्स फर्जी पाया जा रहा है। आरटीओ बैरियर स्वारघाट की तरफ से उक्त घटनाक्रम की शिकायत पुलिस थाना स्वारघाट में की गई है। वहीं हिमाचल प्रदेश के परिवहन विभाग के निदेशालय को भी अवगत करवाया गया है।
परिवहन विभाग निदेशालय के निदेशक बीएस बडालिया ने कहा कि स्वारघाट आरटीओ बैरियर की तरफ से निजी बूथ संचालकों के फर्जीवाडे़ की शिकायत मिली है। जिसे कार्रवाई के लिए एसपी बिलासपुर को भेजा गया है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें