वाल्टरगंज। थाना क्षेत्र के जिनवा चौराहे के नरायनपुर देशी शराब की दुकान समीप करीब 60 वर्षीय शख्स की लाश मिलने से सनसनी फैल गई। पुलिस ने शव पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया। देशी शराब की दुकान के समीप सड़क के किनारे पड़े शव की राहगीरों ने पुलिस को सूचना दी। जिस पर तत्काल पहुंची पुलिस शव थाने ले गई। कुछ देर में उसकी पहचान क्षेत्र के पकरी भीखी निवासी सुरेश चंद्र शुक्ला के रूप में हुई। उनकी मौत से पत्नी माया, बेटी वंदना सहित अन्य सभी मौजूद लोग रोने लगे। पुत्र प्रवीण कुमार शुक्ला ने बताया कि शाम करीब 5:00 बजे उनके पिता जी घर से निकले। देर शाम तक न लौटने पर खोजबीन की जाने लगी लेकिन उनका कहीं पता नहीं चल सका। इसी बीच रविवार दिन में 2:00 बजे पुलिस से लाश मिलने की सूचना मिली। बेटे के मुताबिक शरीर पर हाथ, पैर, सीना, घुटना और सिर तथा पीठ में चोट के निशान पाए गए हैं, जिससे पता चलता है कि पिता की हत्या की गई। प्रभारी निरीक्षक अनिल कुमार सिंह ने बताया कि रिपोर्ट मिलने पर अग्रिम कार्रवाई की जाएगी।