फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

छेड़छाड़ करना पड़ा महंगा, महिलाओं ने की धुनाई

विज्ञापन
विज्ञापन
बरमाणा (बिलासपुर)। बरमाणा थाना के तहत बैरी रजादियां में एक महिला से छेड़छाड़ का मामला सामने आया है। शनिवार सुबह पीड़ित महिला ने 100 नंबर पर कॉल कर बरमाणा पुलिस को शिकायत की। पुलिस तुरंत मौके पर पहुंची और मामला दर्ज किया। मिली जानकारी अनुसार शनिवार सुबह बैरी राजदियां गांव में एक महिला पशुओं को बाहर बांधने के लिए पशुशाला में गई। एक पड़ोसी ने महिला से छेड़छाड़ की। मुश्किल से खुद को छुड़ाकर अपने घर पहुंची। आरोपी महिला का पीछा करता हुआ घर तक पहुंच गया। उससे जबरदस्ती व गाली-गलौज करने लगा। महिला के शोर मचाने पर पड़ोस की महिलाओं ने आरोपी को जमकर पीटा। वहीं पुलिस को भी सूचित किया। पुलिस के मौके पर पहुंचने से पहले आरोपी वहां से भागने में सफल रहा। थाना प्रभारी संजीव कुमार का कहना है कि मामला दर्ज कर लिया गया है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें