बिलासपुर।
घुमारवीं की कुठेड़ा पंचायत के तल्याणा चौक के पास दो गाड़ियों में टक्कर हो गई। हादसे के बाद एक चालक ने दूसरी गाड़ी के चालक को जम कर पिटाई कर डाली। इससे वह बेहोश हो गया। बेहोश चालक को अस्पताल पहुंचाया गया। वहां उसका उपचार चल रहा है। पुलिस भी मौके पर पहुंचकर दोनों पक्षों के बयान लिए।
एक चालक गाड़ी को कुठेड़ा तल्याणा चौक पर मोड़ रहा था। इस दौरान जाहू से घुमारवीं के तरफ जा रही ऑल्टो आ पहुंची। इस दौरान दोनों गाड़ियों में टक्कर हो गई। हादसा गाड़ी चालक की गाड़ी को जल्दी मोड़ने के चक्कर में हुआ बताया जा रहा है। ऑल्टो को सिद्धार्थ पुत्र कर्म चंद भोरंज चला रहा था।हादसे के बाद दूसरी गाड़ी के चालक ने उसकी जम कर पिटाई कर डाली। इससे सिद्धार्थ बेहोश हो गया। उसे कुठेड़ा अस्पताल में पहुंचाया गया। जहां पर उसका इलाज चल रहा है। डॉ. विकाश शर्मा ने बताया कि घायल चालक का उपचार अस्पताल में चल रहा है। अब चालक की हालत ठीक है। घुमारवीं पुलिस मौके पर पहुंच गई है। पुलिस ने दोनों पक्षों के बयान दर्ज कर लिए हैं।