फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

सड़क पर पलटा ट्रक, जाम लगने से लोग परेशान

विज्ञापन
ट्रक - फोटो : SELF
विज्ञापन
अमर उजाला ब्यूरो
विज्ञापन

जामली(बिलासपुर)। चंडीगढ़-मनाली हाईवे पर कल्लर के पास एक ट्रक पलट गया। हादसे में हालांकि किसी भी प्रकार का जानमाल का नुकसान नहीं हुआ है। हादसे के बाद कुछ देर के लिए एनएच पर जाम लग गया जिससे लोगों को परेशानियों का सामना करना पड़ रहा है।
उल्लेखनीय है कि नेशनल हाईवे पर आए रोज हो रहे है हादसों के कारण लोगों को भारी परेशानियों का सामना करना पड़ रहा है। हादसों के कारण नेशनल हाईवे पर जाम लगना भी आम बात हो चुकी है जिस कारण आम लोगों के साथ राज्य में पहुंच रहे सैलानियों को भारी परेशानियों से दो चार होना पड़ रहा है।
विज्ञापन
विज्ञापन

सोमवार को भी सुबह लगभग चार बजे कल्लर के साथ पेट्रोल पंप के पास ट्रक पलट गया। हालांकि हादसे में किसी भी प्रकार के जानमाल का नुकसान नहीं हुआ है। वहीं सूचना मिलते ही पुलिस दल भी मौके पर पहुंचा। पुलिस ने मौके पर पहुंच कर यातायात को सुचारु रूप से बहाल कर दिया।
-------------
 
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें