फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

टूरिस्ट बस की चपेट में आया यात्री, पीजीआई रेफर

विज्ञापन
विज्ञापन
अमर उजाला ब्यूरो
विज्ञापन

बरमाणा (बिलासपुर)। बरमाणा पुलिस थाना के तहत आने वाले क्षेत्र सलापड़ के पास आधी रात को टूरिस्ट बस की चपेट में आ जाने से एक यात्री घायल हो गया है। घायल को पेट में गंभीर चोटें आई हैं जिसे पीजीआई चंडीगढ़ रेफर कर दिया गया है। पुलिस ने मामला दर्ज कर जांच शुरू कर दी है।
जानकारी के अनुसार एक टूरिस्ट बस (यूपी-81बीटी-5690) मनाली से दिल्ली की ओर जा रही थी। जैसे ही बस सलापड़ से कुछ आगे बरमाणा थाना के तहत आने वाले क्षेत्र में पहुंची तो बस की सवारियों ने परिचालक व चालक से कहा कि बस से धुआं उठ रहा है जिस पर चालक ने बस को रोक दिया। जब बस की तलाशी ली तो पता चला कि बस के अलटनेटर में आग लगी है जिसमें पानी व मिट्टी डाल कर बुझा दिया लेकिन बस आगे ले जाने काबिल नहीं रही।
विज्ञापन
विज्ञापन

इसी दौरान एक अन्य बस (पीबी01बी-4767) भी मनाली से दिल्ली की ओर जा रही थी जिसे यूपी बस के चालक ने रोका। बस में केवल तीन सीटें खाली थीं। ऐसे में यूपी बस की सवारियों ने बस में सीट पाने के लिए भगदड़ मच गई। सभी सामान निकाल कर बस में चढ़ने के लिए भागने लगे। इसी बीच पंजाब नंबर की बस के चालक ने बस को आगे साइड में लगाना चाहा तो यूपी की बस का एक यात्री उसकी चपेट में आ गया जिससे उसके पेट में चोट आ गई। उसे रात को जिला अस्पताल लाया गया, जहां पर उसकी गंभीर हालत को देखते हुए पीजीआई रेफर कर दिया गया है। घायल की पहचान भुवनपंथ के रूप में हुई है। पुलिस ने परिचालक के बयान पर मामला दर्ज कर जांच शुरू कर दी है।
एएसपी बिलासपुर भागमल ठाकुर ने मामले की पुष्टि की है। उन्होंने बताया कि मामला दर्ज कर लिया गया है। मामले की जांच चल रही है।
 
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें