बिलासपुर। नगर की साप्ताहिक पैठ से एक युवक की बाइक चुराकर भाग रहे युवक को लोगों ने दबोचकर मारपीट और पुलिस के हवाले कर दिया। पुलिस ने आरोपी को गिरफ्तार कर उसका चालान किया है। पुलिस ने उसके कब्जे से चोरी की एक बाइक भी बरामद की है। कोतवाली प्रभारी अजय श्रोतिय ने बताया कि आरोपी के कब्जे से एक चोरी की बाइक बरामद की है। वह बाइक बेंचने की फिराक में था तभी पुलिस ने उसे गिरफ्तार कर लिया। पूछताछ में आरोपी ने बताया कि वह ग्राम ईसानगर निवासी ग्रस्टोफर है।