फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

बैहल गांव से गायब स्कूली छात्रा अमृतसर से पकड़ी

विज्ञापन
विज्ञापन
अमर उजाला ब्यूरो
विज्ञापन

श्री नयना देवी (बिलासपुर)। कोट थाना के तहत आने वाले गांव बैहल से गायब हुई स्कूली छात्रा को पुलिस ने पंजाब के अमृतसर से ढूंढ निकाला है। बताया जा रहा है कि मां द्वारा रात को पीटे जाने के बाद ग्यारहवीं कक्षा में पढ़ने वाली बच्ची स्कूल नहीं पहुंची थी। इसके बाद परिजनों की शिकायत के बाद पुलिस ने उसकी तलाश शुरू कर दी थी। डीएसपी श्री नयना देवी संजय शर्मा ने मामले की पुष्टि की है।
गांव बैहल की रहने वाली गायब बच्ची ग्यारहवीं कक्षा की छात्रा है। 28 अगस्त को वह स्कूल जाने के लिए निकली थी लेकिन वह शाम को घर नहीं पहुंची थी। इसके बाद परिजनों ने कोट थाना में इसकी रिपोर्ट दर्ज करवाई थी। पुलिस ने धारा 363 के तहत मामला दर्ज कर लिया था।
विज्ञापन

पुलिस सूत्रों से पता चला है कि उक्त लड़की को उसी की मां ने रात को पीटा था तथा लड़की स्कूल के जाने की बजाय पहले नयना देवी में आ गई तथा उसके बाद वह आनंदपुर साहिब चली गई। एक दिन के बाद छात्रा जालंधर के लिए बस में बैठकर चली गई। फिर कुछ दिन बाद वह चंडीगढ़ आ गई। चंडीगढ़ से ही छात्रा ने अपनी दादी को फोन किया। इसके बाद पुलिस ने ट्रेस करना शुरू कर दिया है। लड़की यहां से अमृतसर के लिए रवाना हो गई लेकिन कोट पुलिस ने कार्रवाई करते हुए अमृतसर से पकड़ लिया और उसे परिजनों के हवाले कर दिया।
विज्ञापन

डीएसपी श्री नयना देवी संजय शर्मा ने बताया कि पुलिस को 4 से 11 सितंबर तक पंजाब में रहना पड़ा। इसके चलते पुलिस को छात्रा को ढूंढने में सफलता मिली है। पुलिस ने धारा 363 के तहत मामला दर्ज कर जांच शुरू कर दी थी तथा उसे पुलिस ने अमृतसर में ढूंढ निकाला।
 
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें