झंडूता (बिलासपुर)। पुलिस थाना झंडूता के तहत सुन्हाणी पुल के पास पुलिस ने दो वाहनों को अवैध रूप से भैंसों को ले जाते पकड़ा है। पुलिस ने दोनों वाहनों को जब्त कर वाहन चालकों को गिरफ्तार कर लिया है।
मिली जानकारी अनुसार वीरवार रात्रि करीब ढाई बजे पुलिस टीम ने सुन्हाणी पुल पर नाका लगाया था। इस दौरान ट्रक नंबर यूपी-20टी-4277 और जीप नंबर एचपी-23-9853 को चेकिंग के लिए रोका गया। इस दौरान दोनों वाहनों में 20 भैंसें और 17 बच्छड़े पाए गए। इन बेजुबान जानवरों के मुंह में कपड़ा बांधा हुआ था। पुलिस ने मौके पर ही दोनों वाहन चालकों को गिरफ्तार कर लिया है। चालकों की पहचान मोहम्मद इरशाद, महबूब खान और दानेश राव को गिरफ्तार कर लिया है। उधर, बिलासपुर एसपी अशोक कुमार ने बताया कि पुलिस ने मामला दर्ज कर लिया है, छानबीन जारी है।