फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

घर से चिट्टा और नशे का इंजेक्शन बरामद

विज्ञापन
विज्ञापन
बिलासपुर। बिलासपुर पुलिस की स्पेशल टास्क फोर्स ने मुख्य बाजार स्थित एक घर से चिट्टा और नशे का इंजेक्शन बरामद किया है। पुलिस ने मामला दर्ज कर छानबीन शुरू कर दी है।
विज्ञापन

पुलिस से मिली जानकारी के अनुसार स्पेशल टास्क फोर्स को शहर में बन रहे एक निजी मॉल के पास स्थित एक घर में नशे का व्यापार होने की सूचना मिली। पुलिस ने घर में दबिश दी। जहां पर युवक चिट्टे का सेवन कर रहा था। पुलिस ने मौके से 72 मिलीग्राम चिट्टा सहित एक नशे का इंजेक्शन बरामद किया है। पुलिस ने कुछ मोबाइल भी बरामद किए हैं। एसयूआई टीम ने प्रोबेजनल आईएस वात्सला गुप्ता भी मौजूद रहीं। गौरतलब है कि बिलासपुर में पिछले कुछ दिनों में पुलिस ने चिट्टे के साथ कुछ युवाओं को पकड़ा है। पंजाब के बाद अब बिलासपुर में भी चिट्टे का कारोबार फल-फूल रहा है।
एसपी बिलासपुर अशोक कुमार ने बताया कि पुलिस ने मुख्य बाजार स्थित बन रहे निजी मॉल के पास एक घर से चिट्टा व नशे का इंजेक्शन बरामद किया है। पुलिस ने एक युवक को भी मौके से पकड़ा है। मामला दर्ज की जांच की जा रही है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें