फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

25 लाख की लॉटरी का झांसा देकर छात्रा और महिला को ठगने की कोशिश

विज्ञापन
विज्ञापन
बागेश्वर। साइबर ठग लोगों को ठगने के लिए तमाम तरह के हथकंडे अपना रहे हैं। ऐसे ही दो अलग-अलग मामलों में ठगों ने एक छात्रा और एक महिला को लॉटरी के नाम पर ठगने का प्रयास किया। खाते में रकम भेजने से पहले परिचितों से जिक्र करने से दोनों ठगी का शिकार होने से बच गईं।
विज्ञापन


तीन दिन पूर्व बिलौना निवासी एक छात्रा और एक महिला के मोबाइल में साइबर ठगों के फोन आए। साइबर ठगों ने उनके नाम से 25 लाख की लॉटरी खुलने की बात कही।

ठग ने छात्रा के व्हाट्स एप पर बकायदा एक नामी टेलीफोन कंपनी की ओर से उसके नंबर को लॉटरी के लिए चुने जाने का पत्र भी भेजा। साथ ही एक कॉल सेंटर का फोटो भी भेजा और लॉटरी में खुली रकम पाने से पहले टैक्स के रूप में 12 हजार रुपये उसके बताए एकाउंट में भेजने को कहा।

पहले छात्रा और उसका परिवार ठग की बातों में आकर रकम भेजने को तैयार हो गए। यहां तक कि ठग के झांसे में आकर बैंक एकाउंट और आधार नंबर तक उपलब्ध करा दिया। बाद में जब कुछ परिचितों से इसका जिक्र किया तब उन्हें लॉटरी के नाम पर ठगे जाने का एहसास हुआ।
विज्ञापन


इसी तरह का फोन बिलौना की ही एक कामकाजी महिला को भी आया। महिला ठग के बताए अनुसार रकम भेजने के लिए बाजार आई तो उसे परिचितों ने सच्चाई बताई। इन दोनों मामलों में पुलिस में कोई शिकायत नहीं की गई है।

जिले में एटीएम का कोड पूछकर खातों से रकम उड़ाने के कई मामले आ चुके हैं। इधर, पुलिस अधिकारियों ने इस तरह से लॉटरी खुलने या बैंक का खाता बंद होने के संबंध में फोन करने वालों के झांसे में नहीं आने को कहा है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें