फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

आदर्श कुमार मोदगिल का सेना के लिए हुआ चयन

विज्ञापन
विज्ञापन

विज्ञापन
आदर्श मोदगिल का सेना के लिए हुआ चयन
देश भर में आदर्श ने 24वां रैंक प्राप्त कर किया नाम रोशन
अमर उजाला ब्यूरो
श्री नयना देवी(बिलासपुर)। जिला बिलासपुर के स्वारघाट उपमंडल के गांव टोबा के आदर्श कुमार मोदगिल का भारतीय सेना में लेफ्टिनेंट के लिए चयन हुआ हैं। आदर्श ने देश भर में 24वां रैंक प्राप्त कर प्रदेश और क्षेत्र का नाम रोशन किया है। आदर्श कुमार मोदगिल का शुरू से सपना था कि वह इंडियन आर्मी में जाए, हालांकि एक गरीब परिवार से संबंधित ट्रक ड्राइवर का बेटा होने के बाद भी उसने अपने हौसले बुलंद रखें और अपना लक्ष्य पूरा किया।
उन्होंने अपनी पढ़ाई भी एक सरकारी स्कूल से पूरी की। रावमापा कोलावाला टोबा में उसने अपनी दसवीं कक्षा पास की और उसके बाद राजकीय तकनीकी कॉलेज सुंदरनगर से डिप्लोमा प्राप्त किया। इस दौरान आदर्श ने 1 वर्ष नौकरी की और फिर बी टेक की डिग्री प्राप्त की और साथ में नौकरी की। उसके बाद आदर्श मोदगिल ने एमबीए की डिग्री प्राप्त की।
विज्ञापन
विज्ञापन

इसके बाद उनका भारतीय सेना के लिए चयन हुआ। 14 सितंबर को आदर्श को कॉल लेटर आया और 28 सितंबर से उसकी ऑफिसर्स अकेडमी चैन्नई में ट्रेनिंग शुरू होगी। आदर्श कुमार ने बताया कि उसकी माता उमावती की प्रेरणा से आज वह इस मुकाम पर है। पिता पवन कुमार का स्वर्गवास हो चुका है। इसके बाद उसका पालन-पोषण उसके दादा राम कृष्ण मोदगिल ने किया। इसके अलावा उसने बताया कि उसके भाई नवीन मोदगिल का और बहन स्वाति का भी काफी सहयोग उसे मिला है।
....
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें