खजुरिया। खजुरिया थाना क्षेत्र के ग्राम जौरासी निवासी अनवर अली ने रिपोर्ट लिखाई है कि गांव निवासी दो लोगों ने रंजिशन उसे और उसके पुत्र को मारपीट कर घायल कर दिया। पुलिस ने नामजद रिपोर्ट दर्ज कर घायलों को अस्पताल भेज दिया और दोनों आरोपियों को शांतिभंग में गिरफ्तार किया है।