फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

हादसे में दो बाइक सवार घायल

विज्ञापन
विज्ञापन
बिलासपुर। एक अज्ञात वाहन की टक्कर से बाइक सवार दो युवक गंभीर घायल हो गए। घायलों को जिला अस्पताल भेजा गया है। दो युवक रविवार की दोपहर बाइक से केमरी की तरफ से नगर को आ रहे थे। बिलासपुर-केमरी रोड पर ग्राम देवापुर के पास किसी अज्ञात वाहन ने बाइक में टक्कर मार दी, जिसके कारण दोनों युवक गंभीर घायल हो गए। चालक घटना के बाद वाहन समेंत मौके से फरार हो गया। घायलों को लोगों ने अस्पताल भेजा, जहां चिकित्सकों ने प्राथमिक उपचार के बाद उन्हें जिला अस्पताल भेज दिया। बेहोश होने के कारण युवकों के नाम व पते मालूम नहीं हो सके हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें