बरमाणा(बिलासपुर)। बरमाणा पुलिस ने गश्त के दौरान बरमाणा में एक गाड़ी से हेरोइन के साथ पकड़े आरोपी को पुलिस वीरवार को कोर्ट में पेश करेगी। कोर्ट ने आरोपी को वीरवार तक पुलिस रिमांड पर भेजा है। जहां पुलिस आरोपी से कड़ी पूछताछ कर रहे हैं। डीएसपी बिलासपुर संजय शर्मा ने खबर की पुष्टि की है।
बरमाण पुलिस ने मंगलवार को बीडीटीएस ग्राउंड के साथ लगती सड़क पर गश्त के दौरान एक कार जो सलणू की ओर से आ रही थी, इसकी चेकिंग के दौरान 166 मिलीग्राम हेरोइन पकड़ी थी। पुलिस ने आरोपी को गिरफ्तार कर गाड़ी को भी कब्जे में ले लिया है। पुलिस ने इस मामले में रविंद्र कुमार गांव खतेड़ बरमाणा को गिरफ्तार किया है। जिसे कोर्ट से वीरवार तक पुलिस रिमांड पर भेजा गया है। जहां पुलिस आरोपी से कड़ी पूछताछ कर रही है। डीएसपी संजय शर्मा ने बताया कि पुलिस आरोपी से पूछताछ कर रही है। आरोपी को वीरवार को फिर से कोर्ट में पेश किया जाएगा।