फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

एलआईसी किस्तें हड़पने वाली महिला एजेंट के खिलाफ एफआईआर के आदेश

विज्ञापन
विज्ञापन
अमर उजाला ब्यूरो
विज्ञापन

बिलासपुर।
बरमाणा में एलआईसी की महिला एजेंट के खिलाफ एसपी बिलासपुर ने एफआईआर करने के आदेश जारी किए हैं। पीड़ित महिलाओं ने वीरवार को एसपी बिलासपुर अंजुम आरा से मिलकर इस मामले के बारे में शिकायत की। शिकायतकर्ताओं का आरोप है कि महिला एजेंट ने पिछले छह सालों उनकी किस्तें जमा नहीं करवाई है। एसपी ने शिकायत सुनने के बाद महिला एजेंट के खिलाफ ठगी का मामला दर्ज करने के आदेश जारी कर दिए हैं। बरमाणा थाना के तहत आने वाले गांव बटोली की मीना देवी, बनी देवी, सावित्री देवी, कांता देवी और सुनीता देवी सहित अन्यों ने बताया कि एक महिला एलआईसी एजेंट 6 सालों से उनके साथ किस्त के नाम पर ठगी कर रही है। महिलाओं का कहना है कि उन्होंने एलआईसी एजेंट महिला को पिछले 6 सालों से नियमित किस्तें अदा की है। इसके बाद महिला एजेंट उन्हें रसीद भी देती रही है। मगर जब इस संबंध में एलआईसी कार्यालय में उन्होंने संपर्क किया गया तो पता चला की 6 साल में एक भी किश्त जमा नहीं हुई है। इसके बाद इस संबंध में 7.7.2017 को तत्कालीन एसपी को भी शिकायत दी गई थी। मगर इसके बाद कोई कार्रवाई अमल में नहीं लाई जा सकी है। महिलाओं ने गुहार लगाई है कि उन्हें न्याय दिलवाया जाए और एलआईसी एजेंट के खिलाफ कड़ी कार्रवाई अमल में लाई जाए। इसके बाद एसपी ने बरमाणा थाना के एसएचओ को एफआईआर दर्ज करने के निर्देश दिए हैं। एसपी बिलासपुर अंजुम आरा ने बताया कि इस संबंध में बरमाणा थाना प्रभारी को एलआईसी एजेंट के खिलाफ एफआईआर दर्ज करने के आदेश दिए हैं। उन्होंने कहा कि इस संबंध में पुलिस कड़ी कार्रवाई करेगी।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें