फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

अधिवक्ताओं पर फीस लेकर धोखाधड़ी करने का मामला दर्ज

विज्ञापन
डेमो - फोटो : डेमो
विज्ञापन
अमर उजाला ब्यूरो
विज्ञापन

बिलासपुर। सदर पुलिस थाना में तीन लोगों के खिलाफ धोखाधड़ी का मामला दर्ज हुआ है जिसमें दो अधिवक्ता भी शामिल हैं। उक्त लोगों पर तीन लाख रुपये फीस लेकर कोर्ट में केस लड़ने के नाम पर फर्जी बाड़ा किया गया है। इसके बाद पीड़ित ने इस संबंध में पुलिस थाना सदर में शिकायत दर्ज करवाई है। पुलिस ने शिकायत के आधार पर भादंसं की धारा 420,120बी के तहत मामला दर्ज कर छानबीन शुरू कर दी है। खबर की पुष्टि एसपी बिलासपुर अशोक कुमार ने की है।
पुलिस से मिली जानकारी के अनुसार अनिश ने लिखित शिकायत दी कि उनके अधिवक्ताओं ने तीन लाख रुपये फीस ली थी जिसमें उन्हें पहले समझौता करवाने की बात कहीं थी लेकिन ऐसा नहीं हुआ। उनके मामले को गलत प्रकार से पेश किया गया।
विज्ञापन

पीड़ित का कहना है कि अधिवक्ताओं ने उनसे सोची समझी चाल के तहत पैसा वसूला और उनके साथ धोखाधड़ी की। शिकायतकर्ता का कहना था कि जिस काम के लिए उनसे तीन लाख रुपये फीस वसूली गई थी, वह नहीं हुआ। पीड़ित की शिकायत पर सदर थाना पुलिस ने भादंसं की धारा 420 और 120बी के तहत मामला दर्ज कर छानबीन शुरू कर दी है।
विज्ञापन

एसपी बिलासपुर अशोक कुमार का कहना है कि शिकायतकर्ता की शिकायत के आधार पर सदर थाना में मामला दर्ज कर लिया गया है। उन्होंने कहा कि मामले की गंभीरता को देखते हुए पुलिस इस मामले की गंभीरता से छानबीन कर रही है। दोषी चाहे जो भी हो बख्शे नहीं जाएंगे। उन्होंने कहा कि शिकायतकर्ता ने तीन लाख रुपये की धोखाधड़ी का आरोप लगाया है।
 
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें