बिलासपुर। एक ट्रक स्वामी के खाते से कुछ लोगों ने दो बार में 25 हजार रुपये की रकम निकाल ली। पुलिस ने तहरीर के बाद जांच शुरू कर दी है।
केमरी थाना क्षेत्र के ग्राम लालानगला निवासी अख्तर अली ने बृहस्पतिवार को कोतवाली पहुंचकर तहरीर दी। उसने तहरीर में कहा है कि वह ट्रक स्वामी है। उसका खाता नगर के इलाहाबाद बैंक में है। किसी ने उसके खाते से 20 जून को दस हजार रुपये और 28 जून को 15 हजार रुपये धोखाधड़ी करके निकाल लिए। उसे पैसे निकालने की जानकारी 29 तारीख को फोन पर मैसेज आने के बाद हुई। इसके बाद वह बैंक गया और शाखा प्रबंधक को खाते से 25 हजार रुपये अज्ञात लोगों द्वारा निकालने की बात बताई। पुलिस ने तहरीर के आधार पर घटना की जांच शुरू कर दी है।