फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

महिला प्रधान ने लगाया अधिकारी पर अभद्र व्यवहार का आरोप

विज्ञापन
विज्ञापन

विज्ञापन
अमर उजाला ब्यूरो
बिलासपुर। ग्राम पंचायत माकड़ी मार्कंडेय की महिला प्रधान तृप्ता कुमारी ने एक सरकारी एजेंसी के परियोजना अधिकारी पर अभद्र व्यवहार करने का आरोप लगाया है। जबकि वह इस कार्यालय में लोगों के काम को लेकर गई थी। इस अधिकारी ने उन्हें कार्यालय से बाहर जाने को कह दिया। चुनाव आयोग एवं जिला प्रशासन से इस अधिकारी को यहां से स्थानांतरित किया जाए व उचित कार्रवाई की जाए, अन्यथा वह एक सप्ताह के बाद कार्यालय के बाहर लोगों के साथ आंदोलन करने के लिए बाध्य होंगी।
रविवार को बिलासपुर में पत्रकारों को संबोधित करते हुए पंचायत प्रधान तृप्ता कुमारी ने कहा कि वह दो तीन दिन पहले एक सरकारी एजेंसी के कार्यालय में पंचायत के ग्रामीण क्षेत्र के लिए मिलने वाली सोलर लाइटों का पता करने के लिए गई थी क्योंकि इस एजेंसी की ओर से साथ लगती ग्राम पंचायतों से बीस-बीस सोलर लाइटों के प्रस्ताव मंगवाए गए थे लेकिन उन्हें इस तरह का कोई पत्र नहीं भेजा गया। जब वह इस अधिकारी के कार्यालय में गई तो उन्होंने पहले उनसे राजनैतिक दल के बारे में पूछा। तो वह एकदम गुस्से में हो गए और उन्हें कार्यालय से बाहर निकलने के लिए कह दिया।
विज्ञापन
विज्ञापन

तृप्ता ने कहा कि वह भी अपनी पंचायत से प्रस्ताव भेजना चाहती हैं लेकिन इस अधिकारी ने उनकी एक भी नहीं सुनी और कार्यालय से बाहर निकाल दिया। उन्होंने इस मसले पर प्रदेश सरकार से भी उचित कार्रवाई करने की मांग की है।
-------------------------
.
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें