फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

फर्जी टैक्स वसूली मामले का मास्टर माइंड गिरफ्तार

विज्ञापन
police arrest
विज्ञापन
अमर उजाला ब्यूरो
विज्ञापन

बिलासपुर। ऑनलाइन फर्जी रोड टैक्स वसूली करने के मामले में पुलिस ने मास्टर माइंड को गिरफ्तार कर लिया है। आरोपी ने कोर्ट में अग्रिम जमानत लगा रखी थी जिसे कोर्ट ने सोमवार को रद्द कर दिया। कोर्ट से जमानत रद्द होते ही पुलिस ने आरोपी को बिलासपुर से ही गिरफ्तार कर लिया है। जबकि इस मामले का एक अन्य आरोपी न्यायिक हिरासत में चल रहा है। खबर की पुष्टि थाना प्रभारी योगराज चंदेल ने की है। उन्होंने बताया कि इस मामले में जय किशन पुत्र कंवर गांव हरफली जिला पलवल हरियाणा को गिरफ्तार किया गया है। जबकि पहले पकड़ा गया आरोपी मनोज कुमार पहले से ही न्यायिक हिरासत में है।
उल्लेखनीय है कि 22 नवंबर को पुलिस ने जामली के पास फर्जी ऑनलाइन टैक्स वसूली करने के मामले में एक व्यक्ति को गिरफ्तार किया था जिसके फर्जी टैक्स वसूली के मास्टर माइंड को गिरफ्तार करने के लिए पुलिस ने हरियाणा में भी छापेमारी की थी लेकिन आरोपी ने खतरे को भांपते हुए जिला कोर्ट से अग्रिम जमानत ले ली लेकिन इस दौरान आरोपी को कोर्ट ने पुलिस के साथ जांच में सहयोग करने को कहा था। आरोपी की तरफ से इस मामले में अभी तक पुलिस का कोई सहयोग नहीं किया गया। वहीं कोर्ट में सोमवार को अग्रिम जमानत की सुनवाई के दौरान पुलिस ने कोर्ट में पक्ष रखा कि आरोपी ने अभी तक पुलिस के साथ कोई सहयोग नहीं किया जिसके आधार पर कोर्ट ने अग्रिम जमानत रद्द कर दी। पुलिस ने आरोपी को गिरफ्तार कर लिया है जिसे मंगलवार को कोर्ट में पेश किया जाएगा।
विज्ञापन
विज्ञापन

इनसेट...
आखिर ये था मामला
जिला पुलिस ने फर्जी रोड टैक्स वसूली करने के मामले में 22 नवंबर को छापेमारी कर एक व्यक्ति को गिरफ्तार किया है। पुलिस ने उक्त कार्रवाई एक डॉक्टर की शिकायत के आधार पर की। मामले का खुलासा उस वक्त हुआ जब कुल्लू से दिल्ली की ओर जा रहे दो वाहनों ने जामली के पास टैक्स जमा करवाया, लेकिन जब हरियाणा में टैक्स की जांच की गई तो वह फर्जी पाया गया। वहीं हरियाणा में दोनों गाड़ियों से 20 हजार रुपये जुर्माना मौके पर लगाया गया। इसके बाद डॉक्टर की शिकायत पर बिलासपुर में इस संबंध में मामला दर्ज किया गया था।
 
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें