बिलासपुर। कोतवाली पुलिस ने दो स्थानों पर छापामार कार्रवाई के साथ दो लोगों को 115 किलो मांस के साथ गिरफ्तार किया है। कोतवाली प्रभारी अजय स्रोती के अनुसार बृहस्पतिवार की सुबह मुखबिर की सूचना पर पुलिस ने नगर के मोहल्ला साहूकारा में छापामार कार्रवाई कर मोहल्ला निवासी इल्यिास को गोवंशीय पशुओं का वध कर मांस बेचने के आरोप में गिरफ्तार किया। पुलिस ने उसके कब्जे से 60 किलो मांस, तराजू व वध करने के औजार बरामद कर लिया। इसके बाद ग्राम ज्वालापुर भैंसिया में कस्बा राजपुर निवासी राजा को 55 किलो मांस के साथ गिरफ्तार कर लिया। पुलिस ने उसके कब्जे से भी वध करने के औजार, तराजू बाट आदि बरामद करने का दावा किया है। पुलिस ने दोनों का चालान कर दिया हैैैै।