फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

ेटी को याद करि फफक कर रो पड़ती है करीब तीन माह से लापता छात्रा की मां----दो फोटों

विज्ञापन
विज्ञापन
अमर उजाला ब्यूरो
विज्ञापन

रेवाड़ी। आज पूरे दो माह 24 दिन हो गए लेकिन मेरी बेटी कैसी है, किस हाल में मुझे कुछ तो बताया जाए। पुलिस अधिकारियों से लेकर नेता आश्वासन दे चुके हैं कि मामला उच्चाधिकारियों को दिया गया है। मेरे दिल को तसल्ली तब आएगी जब मेरी बेटी को बरामद कर लिया जाए। यह वेदना पिछले डेढ़ माह से राजीव चौक पर अपनी बेटी की बरामदगी को लेकर परिजनों के साथ धरने पर बैठी मोहनपुर गांव निवासी युवती की मां की। 27 जून से लापता युवती की बरामदगी को लेकर हर स्तर पर गुहार लगाने के साथ पंचायत हुई लेकिन पुलिस ने सिवाय आश्वासन से आगे कुछ नहीं किया।
स्टेट क्राइम ब्रांच के पास है मामला, आज तक नहीं हुई पूछताछ
गांव मोहनपुर से दो माह 24 दिन पूर्व संदिग्ध परिस्थितियों में लापता कक्षा नौवीं की छात्रा के बारे में पंचायतों के कई दौर के बाद एसआईटी का गठन किया गया था। एसआईटी भी इस मामले में जब खाली हाथ रही तो एक पखवाड़ा पहले मामला स्टेट क्राइम ब्रांच को सौंप दिया। स्टेट क्राइम ब्रांच की स्थिति यह है कि परिजनों के धरने पर बैठने के बाद आज किसी अधिकारी ने आकर पूछताछ तक नहीं की। सरकार और सिस्टम की इस कदर बेरूखी से छात्रा की मां मुकेश फफक-फफकर रो पड़ी। स्थिति यह है कि बेटी का अभी तक कोई सुराग नहीं लगने पर वह न तो लोगों से बातचीत कर रही है और न ही खाना ढंग से खा रही है। पीड़ित मां मुकेश का कहना है कि पुलिस किसी को बचाने के चक्कर में जान बूझकर उसकी बेटी को बरामद नहीं कर पा रही है।
विज्ञापन

27 जून को हुई थी लापता छात्रा
उल्लेखनीय है कि गांव मोहनपुर से संदिग्ध परिस्थितियों में कक्षा नौवीं की 13 वर्षीय छात्रा लापता हो गई थी। शुरूआत में तो कई दिनों तक पुलिस ने मामले में गंभीरता नहीं दिखाई थी, लेकिन ग्रामीणों द्वारा गांव में ही धरना शुरू कर दिए जाने के बाद ना केवल अपहरण का मामला दर्ज किया गया बल्कि डीएसपी के नेतृत्व में एसआईटी का भी गठन किया गया। शुरूआत में एसआईटी ने मामले में तेजी दिखाते हुए गांव की एक युवती को गिरफ्तार कर छात्रा का जल्द सुराग लगाने का दावा किया था। उसके बाद युवती को भी बेकसूर बताकर छोड़ दिया गया। इसके विरोध में परिवार ने लघु सचिवालय के समीप धरना दिया।
विज्ञापन

उद्योग मंत्री के आश्वासन पर समाप्त किया धरना
वीरवार शाम को मोहनपुर के परिवार द्वारा दिए जा रहे धरनास्थल पर उद्योगमंत्री विपुल गोयल पहुंचे और परिजनों से बातचीत की। उन्होंने आश्वासन दिया कि बच्ची सही है और उसका जल्द सुराग लगा लिया जाएगा। इसलिए आप धरना समाप्त कर दें। उद्योग मंत्री के ठोस आश्वासन बाद परिजनों ने वीरवार शाम से धरना समाप्त कर दिया।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें