बरमाणा/झंडूता (बिलासपुर)। बिलासपुर पुलिस ने दो अलग-अलग जगहों पर शराब की अवैध खेप पकड़ी है। पुलिस ने शराब को कब्जे में लेकर आरोपियों के खिलाफ मामला दर्ज कर आगामी कार्रवाई शुरू कर दी गई है।
जानकारी के अनुसार पहले मामले में बरमाणा थाना के एसआई केसर सिंह अपनी टीम के साथ नम्होल क्षेत्र में गश्त पर थे। इन्हें सूचना मिली कि यहां पर एक शख्स अवैध तरीके से शराब का व्यापार करता है। जब पुलिस ने वहां पर जाकर तलाशी ली तो वहां पर पुलिस को शराब की बोतलें मिलीं। जब उनकी गिनती की गई तो वह 72 निकली। पुलिस ने उसी समय शराब को कब्जे में लेकर आरोपी के खिलाफ मामला दर्ज कर लिया है।
वहीं दूसरे मामले में झंडूता थाना के प्रभारी रामदास अपनी टीम के साथ गश्त पर थे। कल्लर के पास पहुंचे तो उन्हें सूचना मिली कि यहां पर शराब बेेची जा रही है। जब पुलिस ने तलाशी ली तो वहां पर दस बोतलें शराब की मिली। पुलिस ने शराब को कब्जे में लेकर मामला दर्ज कर लिया है।
एसपी बिलासपुर अशोक कुमार ने बताया कि पुलिस ने दोनों मामलों में मामला दर्ज कर लिया है। जबकि शराब को भी कब्जे में ले लिया है।