बिलासपुर। नैनीताल हाईवे पर तेज गति में जा रहा एक बाइक सवार हाईवे पर खड़े एक टैंपो में घुस गया। इस दुर्घटना में वह घायल हो गया। खजुरिया थाना क्षेत्र के ग्राम रम्पुरा निवासी विपिन कुमार बुधवार की दोपहर बाइक से अपने घर से रामपुर जा रहा था। नैनीताल हाईवे स्थित ग्राम पंजाब नगर के पास अचानक बाइक अनियंत्रित हो गई और बाइक रोड किनारे खड़े एक टैंपो में घुस गई। जिसमें बाइक सवार घायल हो गया। घायल को सीएचसी में भर्ती कराया गया है।