घुमारवीं (बिलासपुर)। घुमारवीं पुलिस थाना के अंतर्गत एक गांव में नाबालिग के साथ छेड़छाड़ करने का मामला सामने आया है। पुलिस ने पोस्को एकट के आधार पर मुकदमा दर्ज करके छानबीन शुरू कर दी है। वहीं पुलिस ने युवक को गिरफ्तार कर अदालत में पेश किया, जहां से उसे 14 दिन तक न्यायिक हिरासत पर भेज दिया गया है। पुलिस से मिली जानकारी अनुसार घुमारवीं के एक गांव की नाबालिग ने युवक के खिलाफ छेड़छाड़ करने की शिकायत दर्ज करवाई है। शिकायत में कहा है कि जब वह घर पर थी तो अजय कुमार गांव गनेड़ अचानक घर में घुस गया और उसके साथ छेड़छाड़ व जबरदस्ती करने लगा। यही नहीं उसे जान से मारने की धमकी देने लगा। शोर मचाया तब परिवार के सदस्यों ने उसे युवक से बचाया। डीएसपी राजेंद्र कुमार जसवाल ने बताया कि पुलिस ने मामला दर्ज कर युवक को गिरफ्तार करके अदालत में पेश किया, जहां से युवक को 14 दिन तक न्यायिक हिरासत में भेज दिया गया है।