बिलासपुर। बरमाणा थाना के तहत एक ट्रक और स्कूटी में टक्कर होने का मामला सामने आया है। हादसे में स्कूटी सवार दो लोगों को चोटें आई हैं। बरमाणा पुलिस ने मामला दर्ज कर छानबीन शुरू कर दी है। जानकारी के अनुसार घुमारवीं के गल्याणा गांव निवासी पवन कुमार ने बरमाणा पुलिस थाना में शिकायत दर्ज करवाई है कि जब अपने साले के साथ स्कूटी पर जा रहा था तो भराड़ीघाट की तरफ से आ रहे एक ट्रक ने टक्कर मार दी। इसकी वजह से उन्हें चोटें आईं। एसपी बिलासपुर अंजुम आरा ने बताया कि बरमाणा पुलिस ने शिकायत के आधार पर मामला दर्ज कर आगामी कार्रवाई शुरू कर दी है।