फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

खैर की लकड़ी के साथ पिकअप पकड़ी

विज्ञापन
विज्ञापन
स्वारघाट (बिलासपुर)।
विज्ञापन

सोलन-पंजाब की सीमा से सटे कस्बा बघेरी में वन विभाग की टीम ने वीरवार रात को लगाए गए नाके के दौरान एक जीप से 49 खैर के नग बरामद किए हैं। जीप चालक सहित तीन लोगों को गिरफ्तार किया गया है। वन महकमे के जोघों के वन खंड अधिकारी सुदर्शन जंवाल ने पुलिस चौकी में मामला दर्ज कराया है।
वन खंड अधिकारी जोघों सुदर्शन जंवाल की टीम ने बघेरी बीट में बुधवार देर रात नाका लगा रखा था। एक जीप को चेकिंग के लिए रोका गया तो उसका चालक भागने की कोशिश करने लगा। उसके साथी भी भागने की कोशिश करने लगे। जब वन महकमे के कर्मचारियों ने जीप की चेकिंग की तो इसमें 49 खैर के मोच्छे मिले।
विज्ञापन

वन विभाग ने इस संबंध में पुलिस चौकी जोघों में मामला दर्ज कराया है। जोघों पुलिस ने 49 खैर के मोच्छे सहित पिकअप को कब्जे में ले लिया है। जीप चालक अमरीक सिंह निवासी बैहल बिलासपुर, उसके साथी रामपाल जोघों नालागढ़ व गुरचरण निवासी डोला डाकघर खिलियां नालागढ़ जिला सोलन को तहत गिरफ्तार कर लिया गया है।
विज्ञापन

चौकी प्रभारी जोघों चमन ठाकुर ने बताया कि वन महकमे की शिकायत पर जोघों पुलिस ने खैर के मोच्छों सहित पिकअप जीप को कब्जे में लेकर खैर की लकड़ी तस्करी के आरोप में तीन लोगों को गिरफ्तार किया है। पुलिस मामले की छानबीन कर रही है।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें