अमर उजाला ब्यूरो
बिलासपुर। पूर्व सैनिक कल्याण समिति ने 27वें सेना दिवस पर सर्किट हाउस बिलासपुर में जिला स्तरीय वीर सैनिक सम्मान समारोह का आयोजन किया जिसमें समिति के प्रदेशाध्यक्ष सूबेदार प्रकाश चंद ने मुख्यातिथि के रूप में शिरकत की। समारोह में जिला के शहीद हुए सैनिकों के सम्मान में पुष्प चक्र अर्पित करके दो मिनट का मौन रखा गया।
उपाध्यक्ष कैप्टन जोगेंद्र सेन, हंसराज शर्मा, एवं कैप्टन संजय कुमार, धनीराम धीमान ने मुख्यातिथि सूबेदार प्रकाश चंद को बैच लगाकर टोपी, शॉल एवं स्मृति चिन्ह देकर सम्मानित किया। सूबेदार प्रकाश चंद ने कहा कि भारतीय सेना ने आजतक पांच युद्ध लड़े और हर युद्ध में भारतीय सेना को सफलता मिली है।
उन्होंने कहा कि बिलासपुर के मातृ भूमि की रक्षा करते-करते 140 जवानों ने अपने प्राण न्यौछावर किए हैं। बिलासपुर के सैनिकों के युद्ध के दौरान सेना के सर्वोच्च युद्ध पदकों, परमवीर चक्र, वीर चक्र तीन, शौर्य चक्र पांच, कीर्ति चक्र दो, सेना मैडल तीस, विशिष्ट सेवा मैडल नौ, मेंशन इन डिस्पैच दस से भारत के राष्ट्रपति ने सम्मानित किया है।
इस अवसर पर कैप्टन नरेंद्र, अमरनाथ धीमान, सुनील गुलेरिया, बलवीर, धनीराम, हंस शर्मा, रूपलाल (वीरचक्र), योगेंद्र पाल (सेना मैडल), सूबेदार मेजर सरबजीत, जगजीत, रामलाल, बलदेव शर्मा, धर्मपाल, सूबेदार नानक चंद, सुनील, डोगर सिंह, बुद्धि सिंह, रतनलाल, हवलदार देशराज, लच्छूराम, करम सिंह, शिव सिंह, प्रकाश चंद, चमेल सिंह अन्य उपस्थित थे।
इनसेट...
इन्हें किया गया सम्मानित..
सुनीता देवी, मीरा देवी, भोला देवी, रत्नी देवी, ठाकुर शैलेंद्र भड़ोल सहित ईशान अख्तर को सम्मानित किया गया।