कोठीपुरा में पेड़ गिरा, 20 मिनट लगा जाम
बिलासपुर। चंडीगढ़-मनाली नेशनल हाईवे कोठीपुरा के पास शुक्रवार सुबह के समय एक भारी भरकम पेड़ गिरने से हाईवे पर कुछ देर तक जाम लग गया। हाईवे के दोनों ओर वाहनों की लंबी-लंबी कतारें लग गईं जिसके बाद वहां पर मौजूद लोगों और वाहन चालकों द्वारा पेड़ को काटकर सड़क से हटाया गया। लगभग 20 मिनट के बाद हाईवे में यातायात बहाल किया गया।
----------------
...शुभम राही
---------------