फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

बाइक चुराते युवक को स्कूल प्रबंधक ने दबोचा

विज्ञापन
विज्ञापन
बिलासपुर। एक स्कूल प्रबंधक की बाइक चुरा रहे युवक को लोगों की मदद से पकड़कर पुलिस को सौंप दिया। वहीं, बैंक गेट से एक अस्पताल प्रबंधक की बाइक कोई बदमाश चुरा ले गया।
विज्ञापन

कोतवाली के ग्राम धावनी हसनपुर निवासी रिजवान खां का गांव में ही अनवरिया रोड पर निजी विद्यालय है। रिजवान के मुताबिक, सोमवार की दोपहर वह अपने स्कूल के कार्यालय में बैठकर कार्य कर रहे थे। उनकी बाइक स्कूल परिसर में ही खड़ी थी। आरोप है कि दोपहर करीब 12 बजे एक युवक बाइक का ताला खोलने लगा। इस दौरान प्रबंधक ने दो रंगे हाथ बाइक चुराने के आरोप में दबोच लिया। इस मौके पर तमाम लोग एकत्र हो गए। लोगों ने आरोपी युवक की पिटाई की तथा स्कूल में बंद कर दिया। प्रबंधक की सूचना पर डायल 100 पुलिस भी मौके पर पहुंच गई। पुलिस ने युवक के कब्जे से एक पेचकस आदि सामान बरामद कर लिया। पुलिस उसे कोतवाली ले आई । वहीं, नगर के मोहल्ला साहूकारा निवासी संदेश कुमार जैन भगवान महावीर नेत्र चिकित्सालय के प्रबंधक हैं। प्रबंधक का एक कर्मचारी सोमवार की सुबह करीब दस बजे बाइक से नगर की स्टेट बैंक में रुपये जमा करने गया था। उसने बाइक बैंक के बाहर खड़ी कर दी थी। कुछ देर बाद वह जब बैंक से बाहर निकला तो बाइक नहीं थी। सूचना पर पुलिस भी मौके पर पहुंच गई। पुलिस ने भी बाइक को खोजा, मगर बाइक नहीं मिल सकी। पुलिस ने तहरीर के बाद भी रिपोर्ट दर्ज नहीं की है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें