फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

आरटीओ के ऑडिट 14 तक पुलिस रिमांड

विज्ञापन
विज्ञापन

बिलासपुर। आरटीओ कार्यालय बिलासपुर के रिश्वत लेते हुए पकड़े गए ऑडिटर एडवाइजर को कोर्ट ने 14 तक पुलिस रिमांड पर भेज दिया है। आरोपी को दिन भर विजिलेंस ने पूछताछ की। इसके बाद आरोपी को दोपहर बाद कोर्ट में पेश किया गया। जहां से उसे 14 दिन के पुलिस रिमांड पर भेज दिया गया है।

विज्ञापन


उल्लेखनीय है कि महेंद्र सिंह ने विजिलेंस को शिकायत दी थी कि आरटीओ कार्यालय बिलासपुर के ऑडिट एडवाइजर अमीचंद ने गाड़ी की रिकवरी के मामले को रफा-दफा करने के लिए पांच हजार रुपये की मांग की थी। महेंद्र सिंह ने इस बारे में विजिलेंस से शिकायत की। इसके बाद विजिलेंस ने इस संबंध में पूरे मामले को लेकर जाल बिछाया। सोमवार को जैसे ही महेंद्र सिंह ने आरोपी को पांच हजार रुपये दिए विजिलेंस ने उसे पकड़ लिया।

विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें