फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

लोहारवीं के पास सड़क हादसा, बाल-बाल बचे कार सवार

विज्ञापन
विज्ञापन
घुमारवीं(बिलासपुर)। घुमारवीं-सरकाघाट-जोगिंद्रनगर सुपर हाईवे पर घुमारवीं से करीब 3 किलोमीटर दूर लोहारवीं के पास एक कार हादसे का शिकार हो गई। हालांकि हादसे में जानमाल का कोई नुकसान नहीं हुआ है।
विज्ञापन

इस स्थान पर बीते डेढ़ वर्ष में लगभग 50 से अधिक दुर्घटनाएं हो चुकी हैं। संबंधित विभाग और प्रशासन दुर्घटना संभावित स्थान पर कोई ध्यान नहीं दे रहा है। इस स्थान पर सड़क के किनारे एक बड़ा सा गड्ढा है जो इस मोड़ से दिखाई नहीं देता। इस स्थान पर अचानक वाहन दुर्घटना का शिकार हो जाते हैं। वीरवार को एक कार दुर्घटनाग्रस्त हो गई। कार में मिहाड़ा निवासी प्यार चंद व वर्षा देवी और भटोली निवासी बिशनदास सवार थे। ये लोग मोरसिंघी मस्धान की तरफ जा रहे थे। लोहारवीं निवासी प्यार सिंह का कहना है कि इस स्थान के ऊपर की तरफ उनकी मलकियत भूमि लगती है। उन्होंने बताया कि वे कई बार प्रशासन को कह चुके हैं कि उनकी मलकियत भूमि को प्रशासन चाहे तो ले सकता है ताकि इस स्थान पर दुर्घटनाओं का सिलसिला रुक सके। लोगों ने प्रशासन से आग्रह किया है कि इस स्थान का दौरा करके इस मोड़ को ठीक किया जाए ताकि यहां पर दुर्घटनाएं न हों।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें