फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

तेजाब फेंकने वाली महिला गिरफ्तार

विज्ञापन
विज्ञापन
तेजाब फेंकने वाली महिला गिरफ्तार
विज्ञापन

सीतापुर। तालगांव कोतवाली क्षेत्र में एक युवक पर तेजाब फेंकने वाली महिला को पुलिस ने गिरफ्तार कर लिया है। तेजाब फेंके जाने की वजह से युवक की मौत हो गई थी। घटना के बाद से ही आरोपी महिला फरार चल रही थी।

वर्ष 2017 में तालगांव कोतवाली क्षेत्र के ग्राम मोहरैया कलां निवासी बाबू घर के बाहर सो रहा था। इसी बीच उसके ऊपर तेजाब फेंक दिया गया था। जिसके कारण वह बुरी तरह से झुलस गया था। इलाज के दौरान कुछ दिनों के बाद युवक ने दम तोड़ दिया था।
विज्ञापन


इस मामले में पीड़ित परिवार ने गांव के ही किशोरी व उसकी पत्नी श्यामकली के खिलाफ रिपोर्ट दर्ज कराई थी। पुलिस ने किशोरी को तो गिरफ्तार करके जेल भेज दिया था।
विज्ञापन


जबकि श्यामकली घटना के बाद से ही फरार चल रही थी। बुधवार को पुलिस ने उसे भी गिरफ्तार कर लिया। प्रभारी निरीक्षक योगेश शाह ने बताया कि आरोपी महिला को जेल भेजनेे की कार्रवाई की गई है।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें