फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

युवक की हत्या कर शव जंगल में पेड़ पर लटकाया

विज्ञापन
विज्ञापन
युवक की हत्याकर शव जंगल में पेड़ पर लटकाया (फोटो हल्द्वानी के ध्यानार्थ)
विज्ञापन

बिलासपुर (रामपुर)। उत्तराखंड में रह रहे केमरी थाना क्षेत्र के एक हलवाई के पुत्र की कुछ लोगों ने किसी बात को लेकर गला घोंटकर हत्या कर दी। इसके बाद आत्महत्या का रूप देने के लिए शव को कोतवाली क्षेत्र में हाईवे किनारे जंगल में एक पेड़ से लटका दिया। पुलिस ने शक के आधार पर मृतक के दो दोस्तों को हिरासत में लेकर शव शिनाख्त होने पर पीएम को भेज दिया है। एसपी डा विपिन ताडा ने घटनास्थल का निरीक्षण कर दोनों युवकों से पूछताछ कर सीओ को घटना का पर्दाफाश करने के निर्देश दिए हैं।
विज्ञापन

केमरी थाना क्षेत्र के ग्राम भंबरकी भंबरका निवासी तिरखाराम गंगवार उत्तराखंड के रुद्रपुर के ग्राम शिवनगर के चामुंडा मंदिर के पास किराए के मकान में रहकर हलवाई का काम करता है। उसके साथ ही उसकी पत्नी नर्वदेवी व छोटा पुत्र संजीव कुमार गंगवार (18) रहता था। संजीव दो माह पहले रुद्रपुर की एक कंपनी में काम करता था। नौकरी छूटने के बाद वह रुद्रपुर में मजदूरी कर रहा था। शनिवार की रात से संजीव अचानक कहीं गायब हो गया। परिजनों ने पड़ोस में रहने वाले उसके दो दोस्तों से संजीव के बारे में पूछा तो दोनों ने उसके माता पिता को बता दिया कि संजीव काम से कहीं गया हुआ है और अपना फोन उनके कमरे पर चार्ज करने को छोड़ गया है। रविवार की सुबह कोतवाली क्षेत्र में नैनीताल हाईवे स्थित इंद्रपुर रेलवे क्रासिंग के समीप रहने वाले अमनदीप सिंह चीमा कुछ लोगों के साथ अपने खेत में पानी लगाने जा रहे थे तो उन्होंने अपने खेत में सागौन के पेड़ पर रस्सी से बंधी एक युवक की लाश लटकती देखी तो उन्होंने अन्य लोगों को सूचना दी। सूचना पाकर क्षेत्रवासियों के साथ ही रुद्रबिलास पुलिस चौकी प्रभारी महेंद्र सिंह चाहल भी पुलिस बल के साथ मौके पर पहुंच गए। पुलिस ने निरीक्षण कर शव को पेड़ से उतारकर कब्जे में किया और घटना की सूचना उच्चाधिकारियों को दी। पुलिस ने मृतक की जेब से कुछ रुपये, एक आधारकार्ड व एक कागज बरामद किया। कागज पर युवक का फोन नंबर व आईलव यू लिखा था। आधार कार्ड पर मृतक का नाम व पता देख पुलिस ने बरामद पर्ची के आधार पर फोन मिलाया तो फोन रिसीव करने वाले युवकों ने पुलिस को गाली भी दी। बाद में मृतक के पिता दो युवकों के साथ करीब 11 बजे मौके पर पहुंचे तो शिनाख्त अपने पुत्र संजीव के रुप में की। इस दौरान उसके पिता ने उसके दोनों दोस्तों पर हत्या करने का आरोप लगाते हुए कोहराम मचा दिया। पुलिस ने दोनों को हिरासत में ले लिया। एसपी डा. विपिन ताडा, सीओ राहुल कुमार ने भी निरीक्षण कर जायजा लिया। एसपी ने हिरासत में लिए दोनों युवकों से पूछताछ कर सीओ को पर्दाफाश के निर्देश दिए। पुलिस ने अमनदीप सिंह की तरफ से सूचना दर्ज कर शव पीएम को भेज दिया। पुलिस कहना है कि मामला हत्या का ही लग रहा है, मगर हत्या क्यों व किसने की? तहकीकात के बाद पता चल सकेगा।
विज्ञापन

विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें