बिलासपुर। नैनीताल हाईवे पर तेज गति में आ रहे टैंपो चालक ने बाइक सवार दंपती को टक्कर मारकर घायल कर दिया। घायलों को जिला अस्पताल भेजा गया है।
बिलासपुर गेट निवासी निजाम अहमद सोमवार की सुबह करीब दस बजे बाइक से नगर की ओ जा रहा था। उसके साथ बाइक पर उसकी पत्नी हसीनजहां भी थीं। कोतवाली क्षेत्र में मुल्लाखेड़ा गांव के पास पीछे से तेज गति में आ रहे एक टैंपो ने बाइक में टक्कर मार दी। इस दुर्घटना में बाइक सवार दंपती घायल हो गए। घटना के बाद चालक टैंपो लेकर भाग गया। बाद में मौके पर काफी लेाग एकत्र हो गए। घायलों को जिला अस्पताल भेजा गया है। पुलिस का कहना है कि उन्हें घटना की कोई जानकारी नहीं है।