शाहतलाई (बिलासपुर)।
तलाई थाना के तहत कुठेड़ा गांव में गत रात एक युवक ने फंदा लगाकर जान दे दी। बताया जा रहा है युवक कुछ दिनों से मानसिक रूप से परेशान था। युवक की करीब दो महीने पहले ही शादी हुई थी। पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर छानबीन शुरू कर दी है।
जानकारी के अनुसार सोमवार रात्रि कुठेड़ा मलांगन गांव निवासी हेमराज ने फंदा लगाकर जीवन लीला समाप्त के ली। बताया जा रहा है कि मृतक 15 दिनों से मानसिक रूप से परेशान चल रहा था।
विज्ञापन
वहीं युवक ने करीब दो महीने पहले ही शादी की थी। बताया जा रहा है कि मृतक ने फंदा लगाने से पहले सभी घरवालों को माथा टेकने खबड़ी मंदिर भेजा। जैसे ही घर वाले मंदिर के लिए गए तो युवक ने घर में फंदा लगाकर जान दे दी।
परिजन जब घर लौटे तो उन्होंने युवक को फंदे से लटका पाया। इसके बाद उन्होंने इसकी सूचना तलाई पुलिस को दी। पुलिस ने मौके पर पहुंचकर शव को कब्जे में लिया और घरवालों के अलावा अन्य लोगों के बयान दर्ज किए।
पुलिस ने शव का पोस्टमार्टम करवाकर परिजनों को सौंप दिया है। डीएसपी घुमारवीं राजेंद्र कुमार जसवाल ने बताया कि घटना की सूचना मिलते ही पुलिस घटना स्थल पर पहुंच गई थी। पुलिस ने मामला दर्ज कर आगामी कार्रवाई शुरू कर दी है। उन्होंने कहा कि पुलिस मामले की गंभीरता से छानबीन कर रही है।